Azamgarh news :चोरी के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

चोरी के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली अंतर्गत ब्रह्मस्थान निवासी रजत कुमार पुत्र संतोष कुमार प्रसाद, द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल (125 सीसी पल्सर) वाहन संख्या JH 05 DE 6354 दिनांक 11.06.2025 को समय लगभग 08.00 से 09.00 बजे के मध्य चोरी हो गई थी। उक्त सूचना के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 325/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल थाना तरवां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बरामद हुई। पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्तगण
1. अविनाश पुत्र स्व0 हरिराम मौर्य, निवासी मुस्तफाबाद, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
2. सत्यम गौड़ पुत्र स्व0 लालचन्द गौड़, निवासी मोहब्बतपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
3. निखिल उर्फ कालू पुत्र विनोद सिंह, निवासी चकरावां, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़
के नाम प्रकाश में आए।
आज दिनांक 04.02.2026 को उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमण/देखभाल की जा रही थी कि मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त सत्यम गौड़ पुत्र स्व0 लालचन्द गौड़, निवासी मोहब्बतपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को कम्हेनपुर पुलिया के पास से समय 14.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button