Azamgarh news :पुलिस ने चोरी के ₹7,230/- व 03 ब्लेड कटर के साथ 03 अंतर्जनपदीय अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी के ₹7,230/- व 03 ब्लेड कटर के साथ 03 अंतर्जनपदीय अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
श्रीमती सविता द्वारा थाना गम्भीरपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें अंकित था कि दिनांक 09.01.2026 को मायके जाते समय ब्रिंदा बाजार के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के कुछ जेवरात व ₹5,000/- नकद चोरी कर लिए गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 303(2) बीएनएस, दिनांक घटना 09.01.2026, समय अज्ञात, बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया
आज दिनांक 04.02.2026 को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप मय उ0नि0 संजय कुमार सिंह, का0 सूरज खरवार, म0का0 अनामिका मिश्रा व म0का0 अंजली सरोज द्वारा देखभाल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 09.01.2026 को मुहम्मदपुर के पास महिला से चोरी की घटना को अंजाम देने वाली तीन महिलाएं रानीपुर रजमो मुसहर बस्ती जाने वाली सड़क के पास खड़ी हैं।
मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तीनों अभियुक्ताओं को समय करीब 13.10 बजे रानीपुर रजमो से गिरफ्तार किया गया।
1. शकिना पत्नी राजू उर्फ नेता, निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष
– 01 अदद कटर, 01 अदद ब्लेड व ₹2,450/- नकद बरामद
2. मेहनाज पत्नी स्व0 गुड्डू, निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष
– ₹2,250/- नकद बरामद
3. गरीबुन पत्नी आशिक, निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष
– ₹2,550/- नकद बरामद
गिरफ्तार अभियुक्ताओं को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



