Azamgarh news :सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए डी ए वी कालेज में संयुक्त मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए डी ए वी कालेज में संयुक्त मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आज ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, मिशन शक्ति एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा डीएवी कॉलेज, आजमगढ़ में मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा आपात स्थितियों में त्वरित व सही प्रतिक्रिया के महत्व को समझाना था।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट-सीट बेल्ट की अनिवार्यता व ‘गोल्डन ऑवर’ की जानकारी दी गई।
अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने एवं रेस्क्यू ऑपरेशन का जीवंत प्रदर्शन किया।
मिशन शक्ति टीम ने 1090 सहित महिला सुरक्षा हेल्पलाइन व आत्मरक्षा की जानकारी दी।
साइबर सेल ने डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर संदेश दिया गया कि इस प्रकार की संयुक्त मॉक ड्रिल से जन-सुरक्षा मजबूत होती है तथा आपात स्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम कम करने में सहायता मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button