Azamgarh news :ऑपरेशन रक्षा अभियान के अंतर्गत थाना ए एच टी तथा एस जी पी यू ने संयुक्त रूप से जिले के कई जगहों पर किया जांच

ऑपरेशन रक्षा अभियान के अंतर्गत थाना ए एच टी तथा एस जी पी यू ने संयुक्त रूप से जिले के कई जगहों पर किया जांच

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन में बच्चों के दुर्व्यापार (Child Trafficking) संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रक्षा’ विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 04.02.2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी, थाना ए.एच.टी. महोदय के पर्यवेक्षण में थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र सिधारी कस्बा, बैठौली एवं शाहगढ़ में स्थित विभिन्न स्पा सेंटर, मसाज पार्लर एवं होटलों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा बाल दुर्व्यापार से संबंधित कोई आपत्तिजनक तथ्य प्रकाश में नहीं आया।
संयुक्त टीम द्वारा संबंधित स्पा सेंटर, मसाज पार्लर एवं होटल संचालकों को कानून के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि न करने व न कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को आपातकालीन सहायता एवं शिकायत दर्ज कराने हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 एवं 181 के संबंध में जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button