Azamgarh news:जन-सुरक्षा और अनुशासन पर फोकस: अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह का थाना निजामाबाद निरीक्षण

थाना व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश, एएसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने किया वार्षिक निरीक्षण

आजमगढ़:थाना निजामाबाद का वार्षिक निरीक्षण,अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व की सराहना,आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  मधुवन कुमार सिंह द्वारा थाना निजामाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल सहित थाना के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।निरीक्षण की शुरुआत अनुशासित गार्द की सलामी एवं निरीक्षण से हुई, जो थाना की कार्यसंस्कृति और अनुशासन का परिचायक रही।इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना परिसर स्थित साइबर हेल्प डेस्क, महिला मिशन शक्ति कक्ष, भोजनालय, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, बैरक, जनसुनवाई कक्ष, CCTNS प्रणाली, CCTV व्यवस्था तथा अभिलेखों व विभिन्न रजिस्टरों का गहन एवं सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने, अभिलेखों को समयबद्ध व अद्यावधिक रखने, तथा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट व व्यवहारिक दिशा-निर्देश दिए गए। हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी और प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मेस व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा भोजनालय में स्वच्छता बनाए रखने,निर्धारित मेन्यू के अनुसार समय से भोजन तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर में खड़े वाहनों के नियमानुसार शीघ्र निस्तारण, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  मधुवन कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उनसे आपराधिक सूचनाओं के समयबद्ध आदान-प्रदान की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर चौकीदारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल और कार्य के प्रति उत्साह बढ़ा।अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह का यह निरीक्षण उनकी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासनप्रियता एवं जन-सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसकी क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button