Azamgarh News:घूस के गंभीर आरोपों के बाद शासन ने किया डीआईओएस का तबादला

Azamgarh News:Government transferred DIOS after serious allegations of bribery

घूस के गंभीर आरोपों के बाद शासन ने किया डीआईओएस का तबादला

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 द्वारा समूह-क श्रेणी के अधिकारियों के तबादले को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। जारी शासनादेश के तहत उ०प्र० शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा के दो अधिकारियों को नवीन तैनाती प्रदान की गई है।

शासनादेश के अनुसार वर्तमान में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), आजमगढ़ के पद पर तैनात उपेन्द्र कुमार को सहायक शिक्षा निदेशक (भवन), मुख्यालय प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं नवप्रोन्नत अधिकारी अजय कुमार, जो अब तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रावस्ती के पद पर कार्यरत थे, को जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी बिना किसी प्रकार का अवकाश लिए तथा प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही शिक्षा निदेशक (माध्यमिक/बेसिक), एससीईआरटी एवं संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्यमुक्त किया जाए।

आदेश में यह भी कहा गया है कि किसी भी स्तर पर विलंब अथवा आदेश की अवहेलना को अनुशासनहीनता माना जाएगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि स्थानांतरित किए गए जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार पर वेतन भुगतान के एवज में लगभग 25 लाख रुपये की घूस लेने का गंभीर आरोप लग चुका है, जिसे लेकर विभागीय स्तर पर पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button