Azamgarh News: हरिऔध कला केन्द्र में सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद में दिनांक 05 फरवरी 2026 को हरिऔध कला केन्द्र, जनपद आजमगढ़ में आयोजित आजमगढ़ पुस्तक एवं पर्यावरण मेला–2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ० आर० एन० चौधरी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सड़क सुरक्षा की गंभीरता, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित व्यवहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन रक्षा का संकल्प है।
भाषण प्रतियोगिता में अटल आवासीय विद्यालय, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, महादेवी पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रेन कॉलेज, वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल, प्रतिभा निकेतन स्कूल सहित अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं विज्ञान की पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सुश्री अकांक्षा जैन (डीएफओ), श्री सुनील दत्त (आरटीओ), श्री अतुल कुमार यादव (एआरटीओ), श्री राजेश श्रीवास्तव (वेस इंडिया एनजीओ), श्री राजेश यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, मऊ), श्री अवधेश (स्काउट गाइड) एवं श्री आदिल (हॉफलेमन रेडियो) सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देना रहा।



