Azamgarh news:दानिश तौहीद ने बताई रोजा की विशेषताएं
Azamgarh news: Danish Tauheed told the characteristics of fasting.

रिपोर्ट:रोशन लाल
आज़मगढ़
आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलैयागंज मार्केट के अंतर्गत स्थित पुराना चौक पर ईदगाह मस्जिद के प्रांगण में जुम्मा की नमाज से पहले खुटबा में दानिश तोहीद फलाही रोजा की विशेषताएं बताइ।इस मौके पर जुम्मा की नमाज से पहले उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन बाद रोजा आजाएगा जिसका हर मुसलमान को बड़े बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में अल्लाह ताला ने कुरान शरीफ किताब को उतारा है। रोज के महीने को बरकत वाला महीना बताया है रोजा रहने वाले मुसलमानों के सामने अल्लाह ताला हर् तरह् की चीज खाने-पीने का इंतजाम करते हैं। साथ ही साथ किसी भी मुस्लिम के घर फका कशी नहीं होती पूरा एक महीना धूमधाम से रोजा चलता है जहां दिन भर भूखे प्यासे रह कर लोग अल्लाह की इबादत करते हैं वही रोजा खोलने के बाद ईशा की नमाज के बाद तराबी की नमाज पढ़ने हैं।इसमें तरबी की नमाज के दौरान कुरान की तिलावत होती है। आगे मेंबर पर खड़े होकर इमाम साहब कुरान पढ़ते हैं और पीछे खड़े नमाजी कुरान को सुनते हैं।रोजा के महीने में कुरान पढ़ना सुना रोजा रहना शबाब का काम है।इस महीने में लोग ज्यादा से ज्यादा गरीबों की मदद करते हैं अपने माल दौलत का फित्रा निकलते हैं।ओर हर तरह से जरूरतमंदों की भी मदद करते हैं । नात रिश्तेदारों के पास में तोहफा या गिफ्ट भेजते हैं और एक महीना रोजा खत्म होने के बाद जैसे ही ईद का चांद दिखाई देता है बच्चों में खुशियां छाजाती है लोग खुशियों से झूम जाते हैं तथा एक दूसरे को ईद कि बधाई देने लगते है। दूसरे दिन सुबह-सुबह ईद की नमाज अदा करते हैं ओर एक दूसरे से गले मिलते है तथा सबके घर जक्र् सेवई पीते हैँ।



