Azamgarh news:सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा का हुआ शुभारंभ

Azamgarh news: New branch of St. Xavier's International School inaugurated

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़

लालगंज/आजमगढ़:सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को सेंट जेवियर विद्यालय की नई शाखा सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। यह नवीन विद्यालय टीकरगढ़ हॉस्पिटल के पास स्थित है।शुभारंभ का शुभ कार्य श्रीमती नयनतारा जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सेंट जेवियर विद्यालय समूह के प्रबंधक निदेशक प्रशांत चन्द्रा, निदेशक सुशांत चन्द्रा, रितेश,श्रीमती शीना जायसवाल, दीपक जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सेंट जेवियर समूह के प्रधानाचार्य चितरंजन नायक, श्रीमती वीणा सिंह, समन्वयक अखिलेश पाठक, श्रीमती सपना शर्मा, अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर अपने संबोधन में सेंट जेवियर विद्यालय समूह के निदेशक सुशांत चन्द्रा ने कहा कि नई शाखा खोलने का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना तथा इस क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देना विद्यालय का लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button