Deoria news, विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ संपन्न

विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ संपन्न।
देवरिया।
स्थानीय विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरहज विधानसभा के, विधायक दीपक मिश्र शाका बाबा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती एवं विश्वनाथ त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ ।विद्यालय द्वारा मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया गया, साथ ही दिन में 12:00 से सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान के प्रबंधक वीरेंद्र त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम में डॉ अजय कुमार मिश्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मुरारी अग्रवाल ,सावित्री राय, विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल सोनकर ,संचालक अरविंद त्रिपाठी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button