Azamgarh news :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन की हुई समीक्षा बैठक

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन की हुई समीक्षा बैठक

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना की अध्यक्षता मे आज कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन (राज्य सेक्टर) योजना वर्ष 2025-26 अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों के अनुमोदन/अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन (राज्य सेक्टर) योजनान्तर्गत संकर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार के 50 हे०, पुष्प क्षेत्र विस्तार के 12 हे0, लो-कास्ट मशरूम उत्पादन इकाई एच०डी०पी०ई० वर्मीबेड एवं मौन पालन के कार्यक्रमों का समिति सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन (राज्य सेक्टर) योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करायें, जिससे की ज्यादा से ज्यादा किसानों मे जागरूकता हो सके।
बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी, परियोजना निदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, कोटवा, उप निदेशक उद्यान, आजमगढ़, सचिव मंडी परिषद, जिला अग्रणी बैंक एवं प्रगतिशील कृषक एवं समिति के सचिव / सदस्य जिला उद्यान अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button