Beking Mau news:घोसीनगर के पुरानेस्टेटबैंक के सामने नाले के पास अजगर दिखा। मचा हड़कम

Mau today news

घोसी। मऊ। घोसी नगर के पुराने स्टेट बैंक के सामने रिंकू के होटल के पास दोपहर में लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कम मच गया। उसको देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों भीड़ देख कर अजगर नाले में चला गया। वन विभाग के साथ लोग उसको खोजने में जुटे गए।
घोसी नगर पंचायत के समीप दिखा 7 फीट लंबा अजगर, इलाके में मचा हड़कंपगया ।अजगर के दिखाई देते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हो गया। भीड़ भाड़ को देखकर अजगर पास स्थित नाले में चला गया।घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ नगर पंचायत कर्मी एवं स्थानीय लोग अपने स्तर से अजगर को पकड़ने के लिए खोजबीन में लग गए। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम अजगर के रेस्क्यू में लगी है। जल्द पकड़ लिया जाएगा। लोग घबड़ाए नहीं, उसको सुरक्षित पकड़ने में मदद करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button