MauNews:घोसीकोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा की चाकू से हत्या कर दी

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के बोझी चौकी अंतर्गत खंतीया गांव घरेलू विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा की चाकू से वार कर गंभीररूप से घायल कर दिया। इलाज को लेकर जाते समय मौत हो गई। एसपी इलामारनजी, एएसपी आदि ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी के साथ गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
बोझी क्षेत्र के खंतीया गांव निवासी रामभवन यादव शुक्रवार की रात्रि अपने भाई विजयभानयादव एवं परिवार के साथ घर पर थे। जानकारी के अनुसार दोनो भाई रामभवन यादव एवं विजयभान यादव घर के बरामदे में बैठ कर बात करने के साथ खाना खा रहे थे। इस बीच विजयभान यादव का भतीजा विजेंद्र यादव नशे के हालत में पहुंच कर लोगों को गाली देने लगा। इसको लेकर मृतक विजयभान यादव ने अपने भतीजे विजेंद्र यादव को डाट डपटा दिया। इसके बाद आरोपी अपने घर जाकर थोड़ी देर बाद चाकू लेकर आया और चाचा रामभवन यादव 43वर्षीय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फलस्वरूप वे जमीन पर गिर पड़े। और चाकू से गंभीररूप से चोट लगने से थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना प्राप्त होते ही खंतीया पहुंच कर लाश को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना करने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पाकर एसपी इलामारनजी, एएसपी, सीओ खंतीया पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त करने के साथ पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। साथ गई फोरेंसिक टीम ने भी जांच किया। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button