Azamgarh news:बाईकों की आपस में टक्कर से युवक की मौत चार घायल, रिपोर्ट सुमित उपाध्याय
A young man died and four were injured in a collision between two bikes, report by Sumit Upadhyay.

अहरौला/ अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल फुलवरिया मार्ग पर गौसपुर गांव के मोड के पास दो बाईकों की भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची माहुल चौकी की पुलिस ने घायलों को माहुल के अवध चिकित्सालय में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम हेतु मंडलीय चिकित्सालय के मोर्चरी में भेज दिया।अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी वृजमोल यादव और पवई थाना क्षेत्र के भरमा गांव निवासी अपने मौसा के लड़के राम प्रवेश के साथ बाइक से दवा लेने माहुल बाजार जा रहा था।बाइक बृजमोल चला रहा था।जैसे ही ये दोनों माहुल फुलवरिया मार्ग के गौसपुर गांव के मोड से आगे बढ़े पीछे से तीव्र गति से आ रही दूसरी बाइक ने इनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया।दूसरी नासिक पर तीन लोग सवार थे।टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों बाइक सवार सड़क पर छिटक कर इधर उधर गिर पड़े और घायल हो गए।बृजमोल का सिर पूरी तरह से फट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई और पीछे बैठा रामप्रवेश(20)तथा दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के बरामदपुर निवासी आसिफ( 20)आफताब(21) शारिक (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों के साथ ही साथ माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल पुलिस बल के साथ पहुंच गए और इन चारों घायलों को माहुल के अवध चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां से चिकित्सकों ने रामप्रवेश की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रिफर कर दिया।मृतक बृजमोहन दो भाई और तीन बहनो में चौथे नंबर पर था।



