Mau news:मऊरेलवे स्टेशन पर मजदूर की तबीयत खराब होने पर वाणिज्यिकटीम ने अस्पताल भेजवाया

मऊ। घोसी। मऊ रेलवे स्टेशन पर बिहार के कटिहार से आए मज़दूर की अचानक तबीयत खराब होने पर सीटीआई आरपी यादव ने रेलवे डाक्टर को बुलाकर प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल भेजवाने में मदद किया।
कटिहार निवासी राहुल दास जो की रेलवे ठेकेदार के यहां मजदूरी कर ता हैं। शनिवार को दिन में ट्रेन से दुल्हपुर जाने के लिए राहुल दास मऊ जंक्शन पर प्लेटफार्म पर अपने मजदुर साथियों के साथ बैठा था। इस बीच वह अचानक गिर पड़ा और उसके मुंह से खून गिरने लगा। उसके साथ के लोगों ने तुरंत मऊ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सीटीआई आरपी यादव को सूचना दे कर चिकित्सा सुविधा हेतु कहा। जिसपर सीटीआई आरपी यादव ने रेलवे डाक्टर को बुलाकर के राहुल दास को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद टीम के माध्यम से अस्पताल भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस कार्यवाही से रेल यात्रियों में रेल रेलवे के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों पर भरोसा बढ़ा। सभी ने इसकी सराहना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button