Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी मुकदमा द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उसकी पुत्री के साथ अभियुक्त रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम मुर्की, थाना केराकत, जनपद जौनपुर द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया तथा अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।
उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 38/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सुरेश चन्द्र मिश्र द्वारा की जा रही है।
आज दिनांक 07.02.2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सुरेश चन्द्र मिश्र द्वारा हमराह पुलिस बल के साथ कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रोहित पुत्र राजकुमार को जिवली तिराहा से समय 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button