Azamgarh news :दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेंहनगर पर सूचना दी गई कि अभियुक्त रंगोली पुत्र राम सिंह, निवासी उमरी गनेशपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, द्वारा दिनांक 06.01.2026 को समय लगभग 03:00 बजे दिन नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला–फुसलाकर अपने साथ ले जाकर गायब कर दिया गया था।
उक्त घटना के संबंध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 06.02.2026 को उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त रंगोली पुत्र राम सिंह को जाफरपुर से समय 14:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
जनपद पुलिस नाबालिगों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अपराधों में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।



