Deoria news, विष्णु महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

* विष्णु महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु की उमड़ीभीड़।
देवरिया।
लार :- विकास खण्ड लार के ग्राम सभा नदौली से शनिवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए यज्ञ स्थल से कलश यात्रा नदौली, हाटा, मेहरौना और चुरिया गांव होते हुए पुनः यज्ञस्थल पहुंचे, जहां यज्ञशाला में विधिवत कलश की स्थापना की गयी। कलश स्थापना के बाद वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य प. अवध किशोर मणि त्रिपाठी द्वारा कर्मकांड व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया ।समस्त नदौली गांव के नेतृत्व में यह शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें नदौली, चुरिया, करचो आदि अगल बगल गांव के हजारो की संख्या में महिला-पुरुषों ने भी भाग लिया।
इस मौके पर बताया गया कि नदौली गांव में 7 फरवरी से 15 फरवरी तक चलने वाला यह महायज्ञ अनेक यज्ञों के प्रेरणास्रोत महामंडलेश्वर श्री रघुनाथ दास जी महाराज ( योगाश्रम गुफा चकरी ) के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
शनिवार को सुबह 10 बजे यज्ञ मंडप में पूजन तथा आरती के बाद कलश यात्रा प्रारंभ की गयी
यज्ञ के आयोजन करता सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि शनिवार को पंचांग पूजन एवं अरणि मंथन होगा।आयोजन को लेकर नदौली गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button