Azamgarh news :विहिप गौ रक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष का लाटघाट बाजार में हुआ भव्य स्वागत

विहिप गौ रक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष का लाटघाट बाजार में हुआ भव्य स्वागत

गौ तस्करी का खुलासा नहीं होने पर गौ रक्षा करेगी आंदोलन

रिपोर्टर नवीन राय

सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट जमसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष विहिप गौ रक्षा का प्रांतीय अध्यक्ष के घर पर हुआ भव्य स्वागत गौ रक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहां कि गौ रक्षा तस्करी का जल्द खुलासा नहीं होने पर गौ रक्षा संगठन प्रशासन के खिलाफ करेगा आंदोलन इस दौरान संगठन के मजबूती दिया बल गौ रक्षों को मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष विहिप गौ रक्षा व सलाहकार सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार डेयरी बोर्ड अध्यक्ष एचडीडीबी मृदा के स्वतंत्र निदेशक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षक गुरु प्रसाद सिंह का गोरखपुर से वाराणसी एयरपोर्ट पर जाते समय शुक्रवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे लाटघाट जमसर में गौ रक्षा के प्रांतीय अध्यक्ष आरपी राय सोनू के घर पर गौ रक्षको ने भव्य स्वागत किया इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण व अगवस्तम देकर सम्मानित किया वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजमगढ़ प्रवास के दौरान पारन कुंडा गौशाला से गौ तस्करी और पांच गोवंश के कटे हुए सर मिलने की सूचना मिली है जिसमें गौ रक्षक प्रशासन से मिलकर गौ तस्करी रोकने की कार्य में लगी हुई है वहीं गौ तस्करों के द्वारा प्रतिक्रिया स्वरूप कार्य किया जा रहा है जिसको रोकने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य हो रहा है जल्द ही गौ तस्करी का खुलासा नहीं किया गया तो गौ रक्षा के प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे उन्होंने गौ रक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि गौ रक्षा मानवीय कार्य है हिंदू धर्म में गौ को माता का स्थान दिया गया है हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है जिसमें गौ हमारी आर्थिक व सामाजिक रूप से हम सभी को बोल देती हैं जिनके लिए हमारा लगाव है वही संगठन की मजबूती पर बल देते हुए गौ रक्षको को पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान मुख्य रूप से प्रांत प्रमुख सतीश राय, प्रांत अध्यक्ष आरपी राय सोनू, प्रांत विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण सिंह आशुतोष सैनी मंटू राय अंकुर शर्मा रोहित शर्मा चंद्रशेखर राय बिट्टू राय जवाहर राय बिना सिंह सहित आजमगढ़ जनपद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button