Azamgarh news:मेधावी छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण
Jabalpur News: One day educational tour of meritorious students

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज (आजमगढ़ ) विकास खंड लालगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय के सौ (100 ) मेधावी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम को खण्ड शिक्षाधिकारी लालगंज डाक्टर विमल तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा क्षेत्र लालगंज के कम्पोजिट विद्यालय बेला, उच्च प्राथमिक विद्यालय करिया गोपालपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरूपहां, उच्च प्राथमिक विद्यालय कहला सिकन्दरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मरहती, कम्पोजिट विद्यालय सिकरौरा, कम्पोजिट विद्यालय खनियरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिधौना, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवगांव, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरूपहां, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोफीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटा बुजुर्ग, कम्पोजिट विद्यालय सराय मारूफ, कम्पोजिट विद्यालय मसीरपुर के श्रेया , वरुण, शिखा , युवराज गिरी, परी तिवारी, कलश सिंह, रागिनी, यशस्वी, सृष्टि, सोनाली, प्रिया, रुशदा परवीन, विक्की, हिमांशु, रिया, रिद्धी, सिद्धी, किशन पाठक, स्वाती जायसवाल, अर्जुन, आतिफ अंसारी, रौनक वर्मा , अकांक्षा सहित अन्य सौ (100) मेधावी छात्र – छात्राओ को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025-26 के तहत एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट ( शैक्षिक भ्रमण ) के लिए चीनी मिल सठियांव आजमगढ सहित अन्य स्थानो का भ्रमण कराया गया । शैक्षिक भ्रमण में छात्र छात्राओ के साथ खंड शिक्षाधिकारी लालगंज डाक्टर विमल तिवार , अनिल श्रीवास्तव,संदीप श्रीवास्तव एआरपी लालगंज,धनन्जय सिंह, सुदेश राय,इन्द्रसेन सिंह, अदनान अहमद, भूपनारायण सिंह, संजीव सिंह, संकान्ति सिंह, मीरा मिश्रा , कामिनी दीक्षित, किरन , शारदा देवी, मनीष सिंह , श्याम कन्हैया, पन्ना लाल मौर्या , आयुष यादव, देवेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक , शिक्षिकाए व छात्र छात्राए उपस्थित रही।



