Jabalpur news:18 टीमों की भागीदारी के साथ जबलपुर फार्मा क्रिकेट लीग का पाँचवां संस्करण सफल

जबलपुर फार्मा क्रिकेट लीग का भव्य समापन, एरीना और सी एंड डी के बीच फाइनल मुकाबला

जबलपुर फार्मा क्रिकेट लीग का पाँचवां संस्करण इस वर्ष भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 18 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। टूर्नामेंट को तीन-तीन टीमों के छह ग्रुपों में विभाजित किया गया था, जिनसे आगे बढ़ते हुए आज वेलोड्रम ग्राउंड में एरीना और सी एंड डी टीमों के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह लीग फार्मा सेक्टर से जुड़े लोगों द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाती है और इसका मुख्य उद्देश्य फार्मा क्षेत्र में कार्यरत उन प्रोफेशनल्स को एक मंच प्रदान करना है, जो सप्ताह के छह दिन काम करने के बाद सातवें दिन एक साथ मिलकर खेल के माध्यम से आपसी मेल-जोल बढ़ा सकें और तनावमुक्त वातावरण में आनंद के पल साझा कर सकें। इसी भावना के साथ शुरू की गई जबलपुर फार्मा क्रिकेट लीग का आज वेलोड्रम ग्राउंड में भव्य समापन हो रहा है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button