Deoria news, 18से 20 घंटे बिजली रही गुल लोगों को करना पड़ा कठिनाई का सामना

18 से 20 घंटा बिजली रही गुल।
लोगों को करना पड़ा कठिनाई का सामना।
देवरिया।

शनिवार की रात्रि 12:00 बजे से रविवार की शाम 6:00 बजे तक विद्युत व्यवस्था बाधित रही जिससे लोगों को पानी भरने बैटरी चार्ज करने सहित अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विद्युतआपूर्ति ठप हो गई। विभाग ने बताया कि मेन लाइन ब्रेक हुई है, लेकिन रात में कोई काम नहीं हो सका। बिजली चले जाने से लोगों की रात अंधेरे में कटी। रविवार को सुबह पानी को लेकर काफी कठिनाई उठानी पड़ी।
लोग इंडिया मार्का हैंड पंप व नगर पालिका के स्टैंड पोस्ट पर पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ढूढने में लग गये। पहला फाल्ट बेलडाड के निकट मालूम हुआ। वहां केबिल ब्रेक हुई थी। ठीक करने के बाद भी आपूर्ति ब्रेक कर जा रही थी। विद्युत कर्मी फाल्ट ढूंढते देवरिया की तरफ गए। शाम जी करीब चार बजे कतरारी के निकट फाल्ट पकड़ में आया। मरम्मत के बाद शाम को छह बजे बिजली बहाल सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button