Azamgarh news :महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिवालियों पर साफ सफाई रंग रोगन का कार्य जोरों पर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिवालियों पर साफ सफाई रंग रोगन का कार्य जोरों पर

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व होता है आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर इस समय सभी शिवालयों को साफ सफाई रंग रोगन करने में क्षेत्रवासी अपना पूरा भरपूर सहयोग दे रहे हैं शिवालियों को सजाया जा रहा है भगवान भोलेनाथ की मूर्ति का रंग रोगन किया जा रहा है l इसी क्रम में सगड़ी तहसील के अंतर्गत कंजरा दिलशादपुर बाजार में स्थित शिव मंदिर की साफ सफाई तथा शिवजी की मूर्ति का रंगाई का कार्य जोरों पर चल रहा है l ज्ञातव्य है कि महाशिवरात्रि के पर्व पर सभी शिवालयों में लोग जलाभिषेक करके शिव जी से सुख समृद्धि की कामना करते हैं तथा उसी दिन से फागुन का गीत गया जाता है इस अवसर पर जगह-जगह मेले का आयोजन किया जाता है हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है l



