Mau news:घोसीनगर के मदापुरचौक पर पीसपार्टी के तत्वावधान में अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, पीसपार्टी में ही सबका हित
Mau today news
घोसी।मऊ। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में पीस पार्टी के तत्वावधान में मदापुर चौक पर अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अति पिछड़ा वर्ग के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद एवं राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शफकत तकी रहे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पीस पार्टी को छोड़ कर सभी दलों ने सत्ता में रहते हुए अति पिछड़ा वर्ग, मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा। पीस पार्टी ही वह मंच है जो वास्तव में अति पिछड़ों, गरीबों और वंचितों की आवाज़ को मजबूती से उठाती है।
वक्ताओं ने घोसी विधानसभा उपचुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को धार दे रही है। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पीस पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरकर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और पीस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
इस दौरान पीस पार्टी के नाई कल्याण समिति के अध्यक्ष सदानंद शर्मा, डा.शम्ससुज्जुहा, कुतुबुद्दीन खान, सनाउल्लाह, महासचिव विधानसभा वीरेंद्र शर्मा, राशिद उमर मदनी, रईस कुरैशी, अफ़जाल अहमद, महबूब अहमद, एकबाल, सुब्हानअल्ला खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।



