Azamgarh news:त्योहारों से पहले सरायमीर पुलिस अलर्ट,असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

हुड़दंग और अशांति बर्दाश्त नहीं-सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे का सख्त संदेश

शांति और सौहार्द की अपील के साथ सरायमीर थाने में शांति समिति बैठक संपन्न

आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के कार्यभार संभालने के बाद से ही अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया है।इसी क्रम में रविवार की शाम थाना सरायमीर प्रांगण में थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक आगामी महाशिवरात्रि, रमजान ईद एवं होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को लेकर की गई, जिसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, व्यापारी वर्ग एवं क्षेत्र के गणमान्य व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, दंगा या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने दोनों समुदायों के जिम्मेदार नागरिकों से अपील की कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही मंदिरों एवं मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भी आह्वान किया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।बैठक के दौरान कस्बे व ग्रामीणों ने  ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय पुलिस गश्त बढ़ाने, मनचलों पर विशेष नजर रखने तथा रात दस बजे के बाद मोहल्लों की दुकानों पर युवाओं के अनावश्यक जमावड़े पर रोक लगाने की मांग रखी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे की सख्त कार्यशैली, जनसंवाद और कानून व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्धता की क्षेत्रवासियों ने खुलकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में सरायमीर थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगा है और आम जनता खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है।

Editor Aftab Alam

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button