Azamgarh news:सवर्ण आर्मी भारत ने निर्देशक नीरज पांडे के खिलाफ गंभीरपुर थाना मे सौंपा ज्ञापन 

Azamgarh news: Savarna Army Bharat submitted a memorandum against director Neeraj Pandey at Gambhirpur police station.

गंभीरपुर /आजमगढ़।सवर्ण आर्मी भारत आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष निखिल राय ने अपनी पूरी टीम के साथ रविवार को गंभीरपुर थाने में फिल्म निर्देशक नीरज पांडे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अखिलानन्द उपाध्याय ने बताया कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही नीरज पांडे की फिल्म ‘घुसखोर पण्डित’ ने एक समाज को टारगेट करके उसकी जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुकृत्य किया है। निर्देशक नीरज पांडे ने जानबूझकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए समस्त ब्राह्मण समाज के साथ साथ समस्त हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आपराधिक कार्य किया है । जिससे सामाजिक सौहार्द के खराब होने की संभावनाओं को बल मिलेगा एवं समाज में वैमनस्यता फैलेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बालीवुड के इतिहास में पहले भी गुनाहों का देवता,हवस का पुजारी,पोंगा पंडित और अब घूसखोर पंडित जैसी फिल्मों का षड्यंत्र के तहत बनाना इस बात का प्रमाण है कि बालीवुड पुरी तरीके से ऐसी विचारधारा के कब्जे में है जो केवल हिन्दू समाज को योजनाबद्ध तरीके से कभी ब्राह्मण तो कभी अन्य जातियों को अपने षड्यंत्र का शिकार बना करके उसे बांटने का कार्य करती रही है जिसे हिन्दू समाज अब न सहन करने वाला है और न ही स्वीकार करने वाला है। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे निर्देशक सहित समस्त बालीवुड के निर्देशकों की सम्पत्ति और उसके स्रोत की संपूर्ण जांच करनी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं ऐसा तो नहीं न है कि ऐसे मुर्ख निर्देशकों को विदेशों से फंडिंग हो रही हो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निखिल राय सहित जिला मीडिया प्रभारी अखिलानन्द उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार पाठक,जिला उपाध्यक्ष अजय राय, अभय राय , विशाल , शशांक दूबे सहित समस्त सवर्ण आर्मी भारत आजमगढ़ की टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button