Mau news: गौआश्रय के बाहर रखा हजारों का पुआल जलकर हुआ नष्ट

Mau today news

घोसी। मऊ। घोसी ब्लाक के मानिकपुर जमीन हाजीपुर स्थित अस्थाई गौआश्रय के पास पशुओं को चारे के रूप में खिलाने के लिए रखा धान पुआल शार्ट सर्किट के चलते जलकर नष्ट हो गया। जब तक वहा उपस्थित कर्मचारियों को जानकारी हुई, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना पा कर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पहुंची गाड़ी ने आग पर काबू पाने की कोशिश किया तब तक सब जल कर खाक हो गया।
मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव के उत्तर तरफ पिढ़वल मोड़ से सटे अस्थाई गौआश्रय स्थापित है। जहां क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पकड़ कर लाये गए पशुओं को सूखा चारा के लिए बड़ी मात्रा में धान पुआल लाकर इक्कठा किया गया था। शाम को लगभग 5 बजे के लगभग उसमें आग लगने से पुआल धू धू कर जलने लगा। वहा मौजूद कर्मचारी को देर से पता चलने पर वह पहुंचा तो पुआल तेजी से जल रहा था। काफी मस्कत के बाद आग पर काबू नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायरब्रिगेड गाड़ी आने पर पुआल धू धू कर जल रहा था।
इस सम्बन्ध में प्रधान उमेश चौहान ने बताया कि क्षेत्र से पशुओं को खिलाने के लिए कुछ खरीद कर और कुछ पशुओं के गोबर देकर किसानों से पुआल लिया गया था। पास के किसान अपने खेत में पानी के लिए बिजली का तार पुआल के पास से लेगाया था । सम्भवतः शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।पुआल करीब पच्चास हजार रुपए का था। पुआल पशुओं को सूखा चारा खिलाने के लिए था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button