Azamgarh news:बोर्ड परीक्षा को लेकर मुख्य अतिथि ने छात्रों का बढ़ाया आत्मविश्वास, रॉयल कोचिंग में फेयरवेल संपन्न
मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरू हुआ रॉयल कोचिंग ठेकमा का विदाई कार्यक्रम

आजमगढ़:रॉयल कोचिंग क्लासेस ठेकमा में फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन हुआ ठेकमा क्षेत्र के रॉयल कोचिंग क्लासेस में कक्षा 10 एवं 12 के बच्चों की विदाई का समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष गुप्ता रहे एवं अध्यक्षता राहुल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष गुप्ता एवं संचालक प्रिंस सिंह ,हेमंत बेनबंशी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप वंदन करके किया गया कोचिंग के संचालक प्रिंस सिंह ने मुख्यातिथि का माल्यार्पण करके स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा स्नेहा प्रजापति एवं दीपिका दूबे ने किया।कक्षा 10 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति की गई।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बोर्ड परीक्षा में पूरी तैयारी के साथ शामिल हो बिना किसी घबराहट के परीक्षा देने जाए।सभी बच्चों को परीक्षा में अच्छी सफलता के लिए शुभकामनाएं दिए।इस अवसर पर अरविंद कुमार, अंकित यादव ,सहित सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।



