Jabalpur news:पाटन में डांस को लेकर हुए विवाद में हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तार
Accused arrested after murder in Patan over dance dispute

पाटन/जबलपुर
जबलपुर के ग्राम मादा में डीजे में डांस को लेकर हुए विवाद में हत्या के बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जाता है मादा गांव में जबलपुर से सुनील अहिरवार आया था जिसकी वहां पर मौजूद सोहेल उर्फ टी आई और संजय उर्फ बिल्ला से डीजे में डांस को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने सुनील अहिरवार को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया था सुनील के साथी उसे लेकर पाटन अस्पताल आए थे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रेफर किया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि इस मामले में प्राण घातक हमले का मामला कायम किया गया था लेकिन सुनील की मौत होने के बाद हत्या की धारा भी इसमें बढ़ाई गई थी बताया जाता है कि आरोपियों ने डीजे में डांस करने को लेकर हुए विवाद में सुनील की हत्या कर दी थी फिलहाल दोनों आरोपियों को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इन्हें न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



