जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

Jabalpur Police takes major action: Vicious criminal arrested with illegal weapon

​जबलपुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, माढ़ोताल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर शातिर अपराधी नीरज जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई ओरिया मट्ठा मंडी के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप की, जहाँ आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया

​गिरफ्तार आरोपी नीरज जैन क्षेत्र का आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही हत्या के प्रयास (धारा 307) और अवैध वसूली (धारा 327) जैसे 5 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपी निखिल जैन को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनसे पूछताछ कर रही है ताकि अन्य संभावित अपराधों का खुलासा किया जा सके।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button