Azamgarh news:नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल व नाज़मा गर्ल्स इंटर कॉलेज दौना जेहतमंदपुर में वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन
Jabalpur News: Annual function was organized at Noorjahan Children School and Nazma Girls Inter College, Dauna Jehatmandpur.

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज (आज़मगढ़) स्थानीय तहसील क्षेत्र के दौना जेहतमंदरपुर स्थित नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल एवं नाज़मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।विजन 360” शीर्षक से आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य सर्वांगीण शैक्षिक मूल्यों, रचनात्मक क्षमताओं एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का नारा “आज की शिक्षा, कल को सशक्त बनाए” रखा गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह जानकर प्रसन्नता होगी कि इस संस्थान को अब स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए भी मान्यता प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इतना सुंदर और सुव्यवस्थित शैक्षणिक संस्थान स्थापित किया गया है, इसका अनुभव यहां आकर हुआ। उन्होंने खुशी जताई कि अब इस संस्थान में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा उपलब्ध होगी।वार्षिक समारोह का शुभारंभ सुबह विद्यालय परिसर में हुआ, जहां छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।कार्यक्रम में विधायक बेचेई सरोज, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अब्दुस समद, न्यूरो सर्जन डॉक्टर अनूप कुमार, एसडीएम राजकुमार बैठा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह, उलेमा काउंसिल के तलहा रशादी,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शरद यादव, सीए नोमान अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर विमल तिवारी, हामिद अली एडवोकेट, ऋषिकांत राय,डब्बू सिंह, मोहम्मद ज़ैद सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं न्यूरो सर्जन डॉक्टर अनूप कुमार ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन अनुभव साझा करते हुए बच्चों को प्रेरित किया।संस्थान प्रबंधन की ओर से हाजी अनीस अहमद, हाजी इसरार अहमद, मोहम्मद हाशिम एवं प्रिंसिपल क़ुरबान शेख द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।



