जबलपुर: गोहलपुर पुलिस का एक्शन, 8 लाख का माल बरामद
Jabalpur: Action by Gohalpur Police, goods worth Rs 8 lakh recovered

जबलपुर की गोहलपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शहर में सक्रिय चोरों और नकबजनों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, एक एक्टिवा और एक ई-रिक्शा जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों में धार जिले के शातिर नकबजन भी शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देशों के बाद गोहलपुर पुलिस टीम लगातार संपत्ति संबंधी अपराधियों पर नजर रख रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद अहफाज को पकड़ा, जिसके पास से 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए। वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनु सिंह से एक एक्सिस और आरिफ व सुल्तान नाम के आरोपियों से चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया है।सीएसपी मधुर पटेरिया ने बतायागोहलपुर पुलिस ने धार जिले के टांडा में दबिश देकर कालू अलावा और संतोष अनारे को भी दबोचा, जो सूने मकानों में ताला तोड़कर बड़ी चोरियों को अंजाम देते थे। संतोष अनारे लंबे समय से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाई है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



