जबलपुर साइबर सेल ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 मास्टरमाइंड गिरफ्तार

लाखों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, जबलपुर पुलिस ने इंदौर से आरोपियों को किया गिरफ्तार

जबलपुर शहर की साइबर सेल पुलिस द्वारा चार शातिर मास्टरमाइंड आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इनके द्वारा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक आवेदिका के साथ लाखों रुपए की ठगी करने का काम किया गया है। बताया जा रहा है कि अक्सर यह आरोपी ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को बड़ा मुनाफा का लालच देकर लाखों रुपए की थकी करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर साइबर सेल टीम को एक आवेदिका ने शिकायत पत्र सौंपते हुए जानकारी दी की उसे शेयर ट्रेडिंग के नाम पर होने वाले मुनाफे का लालच देकर विभिन्न खातों मे आरोपीगण द्वारा धोखा धडी पूर्वक 14,16,000/- रुपये जमा कराये गये थे । फरियादिया द्वारा उक्त ठगी होने के संबंध में शिकायती आवेदन दिया था। जिसकी जांच उपरांत अपराध क्रमांक 262/2022 धारा 419, 420, 34 भादवि0 एवं 66 डी आईटी एक्ट पंजीबध्द

कर विवेचना में लिया गया । अपराध में कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये, अपराध विवेचना मे

घटना से संबंधित संदिग्ध खातों व अन्य की जानकारी प्राप्त की गई जिसमे संदेही खाताधारक एवं घटना का मास्टर माइंड अनिकेत मात्रे पिता नामदेव मात्रे निवासी इंदौर म.प्र. कॉल सेंटर चलाता था एवं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आमजनों को कॉल करके उन्हें शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से होने वाले मुनाफे का लालच देकर वित्तीय धोखाधडी की राशि को म्यूल खातों में ट्रांसफर कराते थे तथा उक्त ठगी की राशि की नगद निकासी की जाती थी । प्राप्त ठगी की राशि को स्वयं के मौजमस्ती व शौक पूरे करने मे खर्च कर देते थे । साइबर सेल टीम द्वारा आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार करते हुए जबलपुर लाया गया है,

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button