Deoria news, प्रा शि संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में बरहज के सभी बीएलओ ने तहसीलदार को सोपे ज्ञापन

प्रा शि संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में बरहज के सभी बीएलओ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ।
देवरिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस के नेतृत्व में नगर के सभी बीएलओ ने ज्ञापन दिया ज्ञापन उप जिलाधिकारी को देना था लेकिन उनके नहीं रहने पर तहसीलदार श्री अरूण कुमार जी को ज्ञापन सौंपा गया
श्री त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक,शिक्षा मित्र, अनुदेशक,अनुचर सभी बीएलओ है और विद्यालय समाप्त होने की स्थिति में है इसलिए या तो प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीएलओ कार्य से मुक्त किया जाय या तो विद्यालय एक सप्ताह के लिए बंद किया जाय या फिर कर्मचारी बढ़ाया जाय जिस पर तहसीलदार श्री अरूण कुमार जी ने कहा कि मैं ज्ञापन ऊपर के अधिकारियों तक भेज दूँगा
मंत्री रत्नेश मणी त्रिपाठी ने कहा कि बीएलओ कार्य में विद्यालय एवं बच्चे काफी प्रभावित हुए हैं और बच्चों की संख्या भी न्यूनतम स्तर पर आ गया है
जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय में अभिभावक भी आकर उल्टा सीधा बोल रहे हैं और इधर सभी के बीएलओ होने के कारण पढ़ाई काफी प्रभावित हो रहा है इसलिए प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक को इससे मुक्त करना चाहिए
ज्ञापन देने में प्रमोद कुमार मिश्र, देवी शरण सोनकर, सुधीर तिवारी,बृजेश सोनकर, जैकी अहमद, प्रमोद सोनकर, योगेश्वर, मणींद्र सिंह आदि शिक्षक शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button