Deoria news, संदिग्ध हालत में किशोरी की हुई मौत पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध हालत में किशोरी की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी।
देवरिया
सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अहिरौली लाला से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव निवासी करीब 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, परिजन किशोरी को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button