Deoria news, सात दिवसीय भागवत कथा के विश्राम दिवस पर परीक्षित मोक्ष एवं सुदामा चरित्र का हुआ वर्णन
सात दिवसीय भागवत कथा के विश्राम दिवस पर
परीक्षित मोक्ष एवं सुदामा चरित्र का वर्णन।
देवरिया।
जनपद के भागलपुर विकासखंड के ग्राम जीरासो में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर आचार्य बृजेश अमृत त्रिपाठी ने भागवत की चर्चा करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत की कथा सुनकर राजा परीक्षित मोक्ष को प्राप्त हुए साथी सुदामा चरित्र की कथा विस्तार पूर्वक सुनते हुए आचार्य स्त्री ने कहा कि सुदामा के जीवन में निष्काम भक्ति सच्ची मित्रता एवं भगवान श्री कृष्ण के प्रति मित्रता के भाव के समर्पण को लेकर मार्मिक ढंग से कथा प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जी को बिना मांगे ही करुणा करके सब कुछ प्रदान कर दिया मित्र को भगवान कृष्ण दरिद्र से धनवान बना दिया यह सुदामा की भक्ति श्रद्धा और विश्वास की देन है कथा के दौरान रमेश पाठक,राधेश्याम मिश्रा, अविनाश मिश्रा, गोकर्ण मिश्रा, अनिल मिश्रा, विकास मिश्रा ,कामेश्वर नाथ मिश्रा,आशुतोष मिश्रा, राजेश मिश्रा, अभिनव मिश्रा,रत्नेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा,पवन मिश्रा,देवेंद्र तिवारी, अनामिका मिश्रा, रानी मिश्रा,राम कृपाल मिश्रा, हेमंत मिश्रा, अरविंद मिश्रा, सहित अन्य श्रद्धालुजन काफी संख्या में उपस्थित रहे। कथा के समापन दिवस पर आयोजित द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया



