MauNews:जिलाधिकारी के निर्देश पर रामघाट से लेकर गोशाला तक हटाया गया अतिक्रमण

घोसी ।दोहरीघाट। दोहरीघाटनगर के रामघाट से लेकर नदी के किनारे करीब दो एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर झुग्गी झोपड़ी बनाये लोगो पर जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार व भारी फोर्स के साथ नगर प्रशासन का बुलडोजर चला तथा अवैध अतिक्रमण हटाया गया ।
अतिक्रमण हटाने को लेकर काफी गहमा गहमी सुबह से ही रही। जबकि रामघाट के पुर्वी तरफ गो शाला के समीप नया नगर का पंचायत भवन प्रस्तावित है ।
लेकिन उस जमीन पर अवैध कब्जा था। जिसको जिलाधिकारी ने संज्ञान मे लेते हुए अतिक्रमण हटवाने का एसडीएम अशोककुमारसिंह को निर्देश दिया था। फलस्वरूप नायव तहसीलदार के नेतृत्व मे भारी फोर्स के साथ रामघाट से लेकर गोशाला की भूमि तक करीब दो एकड़ की जमीन पर तीन बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाया गया प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कारवाई से अतिक्रमणकारियो मे हड़कम्प मचा रहा जबकि इओ मनोज कुमार का कहना था कि विगत तीस सालो से अवैध अतिक्रम रामघाट से लेकर गौशाला तक झूग्गी झोपड़ी डालकर अवैध कब्जा जमाये हुए थे, जिसे हटाया गया है। अभी भी लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किये हुए जिसे जल्द ही मुक्त कराया जायेगा इस दौरान थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी समेत भारीसंख्या में फौर्स तैनात रही वहीं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी अवैध कब्जा हटाने मे लगे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button