Mau news:संवर्ग में बनाई गई वरिष्ठता सूची बहाल करने की शिक्षकों ने किया मांग, अन्यथा न्यायालय जायेंगे

Mau today news

मऊ। घोसी ।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू. मा.) शिक्षक संघ उ.प्र. मऊ द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ.रामविलास भारती की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय /सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय संवर्ग में पदोन्नति तिथि/ संवर्ग में मौलिक तिथि से प्रकाशित सूची को बहाल करने हेतु जिलाबेसिकशिक्षा अधिकारी मऊ संतोष कुमार उपाध्याय को दिया गया। ज्ञातव्य हो कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ द्वारा प्र.अ. प्रा.वि./स.अ. उ. प्रा.वि. संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची 30 जनवरी 2026 को प्रकाशित करते हुए अभिलेखीय सत्यापन हेतु आदेश जारी किया गया था जो नियम संगत था किन्तु दबाव में आकर स्वयं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने ही द्वारा प्रकाशित अंतिम वरिष्ठता सूची को निरस्त कर दिया गया है जो नियम एवं शासनादेश के विरुद्ध है। अंतिम वरिष्ठता सूची निरस्त होने से सभी शिक्षक आक्रोशित हैं। जिलाध्यक्ष डॉ.रामविलास भारती ने कहा कि प्रकाशित अंतिम वरिष्ठता सूची उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 (अद्यतन संशोधित) के भाग-छः के नियम 22 (1) के अधिनियम में जिसमें स्पष्ट वर्णित है कि “किसी संवर्ग में किसी अध्यपक की ज्येष्ठता मौलिक रूप में उसकी नियुक्ति के दिनांक से अवधारित की जाएगी।” के अनुसार बनाई गई है। इसे बहाल करना शिक्षकों के हित में है।
मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूराम ने कहा शिक्षकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ओमप्रकाश चंद्रा ने कहा कि यदि पदोन्नति तिथि से बनाई गई अंतिम वरिष्ठता सूची बहाल नहीं की जाती है तो हम सभी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पूर्व सभापति रामरतन ने कहा कि यदि प्रकाशित अंतिम वरिष्ठता सूची बदली गई तो हम सभी शिक्षक माननीय न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर शिवकुमार प्रियदर्शी, राम रतन, प्रेमचंद, कमला, कमलेश कुमार, बाबूराम, सुभाष चंद्र,हरिन्द्र प्रसाद,अश्वनी कुमार , सत्येंद्र कुमार, मनोज कुमार, हरिकेश, विजय कुमार, दुक्खी प्रसाद, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार, अजित कुमार, देवानंद, जितेंद्र, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button