Azamgarh news:कुत्तों के विवाद में युवक पर फायरिंग,पालतू कुत्ता घायल,वांछित अभियुक्त दीपक चौबे गिरफ्तार,तमंचा व कारतूस बरामद
A young man was shot at in a dog dispute, his pet dog was injured, and wanted accused Deepak Choubey was arrested. A pistol and cartridges were recovered.

आजमगढ़। थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम बस्ती भुजवल में कुत्तों के विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में वांछित अभियुक्त दीपक चौबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 2 फरवरी 2026 की रात लगभग 8 बजे ग्राम बस्ती भुजवल में कुत्तों को लेकर विवाद के दौरान वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से अभियुक्तों की कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि अभियुक्तों ने अवैध असलहे से युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालांकि गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को जा लगी, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों के एकत्र होने पर अभियुक्त फरार हो गए थे।इस संबंध में थाना अहरौला पर मुकदमा संख्या 025/2026 धारा 109(1), 325, 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर करनपुर–इशहाकपुर पुलिया के पास पहुंचे, जहां से वांछित अभियुक्त दीपक चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक .32 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि कुत्तों के विवाद में गुस्से में आकर उसने अपने साथी विवेक चौबे के साथ मिलकर फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता, उपनिरीक्षक विजयी, हेड कांस्टेबल हरिश्चन्द्र भास्कर, कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव एवं कांस्टेबल सौरभ राय शामिल रहे।



