डीएम ने विकास भवन में अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण लेकर एक सप्ताह के अंदर सूचित करने हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दिया निर्देश

आजमगढ़ 09 फरवरी– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज प्रातः 10ः00 बजे विकास भवन में अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं उनके 03 जेई कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये। एआर कोआपरेटिव भी अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये। स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि एआर कोआपरेटिव के पास जनपद मऊ का भी चार्ज है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय के बाहर डिस्प्ले लगाया जाए कि किस दिन आजमगढ़ एवं किस दिन जनपद मऊ में रहेंगे। निरीक्षण में जिला युवा कल्याण अधिकारी भी अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये। कौशल विकास मिशन कार्यालय में आशा भारती बीपीएम अनपुस्थित पायी गयी एवं 07 फरवरी को भी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नही पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि श्रीमती सुरूचि चौबे मेडिकल अवकाश पर हैं, लेकिन उसका अंकन उपस्थिति पंजिका में नही किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेडिकल अवकाश को उपस्थिति पंजिका में दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण लेकर एक सप्ताह के अंदर सूचित करें ।जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय से कार्यालय में आयें एवं प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जन सुनवाई करें, उसके बाद ही कहीं फिल्ड विजिट करें। उन्होने निर्देश दिया कि कार्यालय में अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढ़ंग से रखना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होने सीढ़ियों की एवं परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, डीईएसटीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button