हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

 

 

जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार वादी नूर मोहम्मद पुत्र सहजाद खान, निवासी ग्राम डोभी नगर पंचायत खेतासराय ने 9 फरवरी को लिखित तहरीर दी थी कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनके पुत्र सुल्तान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडा व सरिया से मारपीट की और धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

तहरीर के आधार पर थाना खेतासराय में मुकदमा संख्या 23/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग डोभी के पास से अभियुक्त इस्तेयाक पुत्र स्व. इंतजार एवं फैशल पुत्र इस्तेयाक, निवासी डोभी नगर पंचायत खेतासराय को रात करीब 11.45 बजे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, हेड कांस्टे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button