जौनपुर: फायरिंग मामले में दो बाल अपचारी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

 

 

जौनपुर। थाना सरायख्वाजा क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित बाल अपचारियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना में शामिल दो अभियुक्त पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उनकी पहचान शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह एवं आनंद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह, निवासी ग्राम अकबर जगदीशपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। दोनों को दोपहर 12:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार दोनों बाल अपचारी मु0अ0सं0–59/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित थे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button