Azamgarh news:भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी रवि सरोज की अनोखी पहल: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक कदम

Azamgarh News: A unique initiative by prospective village head candidate Ravi Saroj: A step towards a bright future for children

ठेकमा/आजमगढ़:आजमगढ़, ठेकमा विकास खंड के सरायमोहन में भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी रवि सरोज ने वनवासी बस्ती में बच्चों को कलम और कापी वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।”खुशियां बांटेंगे तो खुशियां ही मिलेगी”रवि सरोज ने कहा।बच्चों ने भी रवि सरोज की इस पहल का जोरदार स्वागत किया और उनके साथ फोटो खिंचवाए। बच्चों ने कहा कि वे बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक बनना चाहते हैं और रवि सरोज की तरह समाज सेवा करना चाहते हैं।इस कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश सरोज, ठेकमा मंडल अध्यक्ष सिनोद कुमार मौर्य, सूर्यभान राय मंडल महामंत्री,सुनील सरोज,सूरज सरोज रमेश सरोज ,मनोज सरोज,चांद कुमार ,पप्पू चौहान, आशीष राय,नीरज सरोज,जमुना विश्वकर्मा,शोभा वनवासी, श्रीराम वनवासी आदि लोग उपस्थित रहे।रवि सरोज की इस पहल को मिली सराहना वही रवि सरोज की इस अनोखी पहल को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा है। लोगों का कहना है कि शिक्षा के प्रति उनकी यह पहल वाकई काबिले तारीफ है और वे ग्राम प्रधान पद के लिए एक योग्य उम्मीदवार हैं।वही उनके द्वारा भविष्य की योजनाएं में भी रवि सरोज ने कहा कि वे ग्राम प्रधान चुने जाने पर शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि गांव के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और गांव का विकास हो।गांव के विकास के लिए रवि सरोज हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे और वही रवि सरोज ने कहा कि वे गांव के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं और हर संभव प्रयास करेंगे कि गांव का हर व्यक्ति खुशहाल हो। उन्होंने कहा कि वे गांव के लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button