जबलपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
Jabalpur: Major police action, vicious smuggler arrested with illegal liquor

जबलपुर: अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जबलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। माढ़ोताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब ज़ब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी पर लगाम कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में माढ़ोताल पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पाटन बायपास के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा है।
पुलिस की दबिश और ज़ब्ती
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुरेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई पंचम लाल यादव, आरक्षक निखिलेश, राहुल सिंह और अजय शामिल थे। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर संजय सैनी नामक युवक को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 57.6 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई।
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी संजय सैनी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ माढ़ोताल थाने में पहले से ही आबकारी एक्ट के 5 से 6 मामले दर्ज हैं। थान प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार अब इस बात की जांच कर रही है कि वह यह शराब कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।”आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया है।”
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



