Azamgarh news:माहुल चौकी रामलीला मैदान में मिशन शक्ति व साइबर क्राइम जागरूकता को लेकर संयुक्त चौपाल का आयोजन

आजमगढ़ | 10 फरवरी,थाना अहरौला क्षेत्र अंतर्गत माहुल चौकी रामलीला मैदान में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम जागरूकता के तहत एक संयुक्त चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में, थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उपनिरीक्षक वकील सिंह, उपनिरीक्षक वरुणेश कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यस सिंह पटेल सहित महिला पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की। चौपाल के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों तथा महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।उपनिरीक्षक वरुणेश कुमार मिश्र व यस सिंह पटेल द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को महिला अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं उपनिरीक्षक वकील सिंह, महिला आरक्षी अनामिका कुशवाहा, महिला आरक्षी आभा दूबे एवं आरक्षी विजय बहादुर सिंह द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए पम्पलेट का वितरण किया गया।साइबर क्राइम जागरूकता सत्र में उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता द्वारा साइबर अपराध के नए-नए तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों को सरल भाषा में समझाया गया। इस दौरान अज्ञात कॉल व फर्जी लिंक से बचाव, OTP की गोपनीयता, सुरक्षित डिजिटल भुगतान, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। नागरिकों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in!पोर्टल की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे स्वयं सतर्क रहें, डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतें तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। संयुक्त चौपाल में छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और कार्यक्रम को अत्यंत सकारात्मक एवं सराहनीय प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button