Deoria news, महाकालेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण से निकली कलश शोभायात्रा

महाकालेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण से निकली कलश की शोभायात्रा ।

देवरिया ।
जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरवां बभनौली ग्राम सभा में स्थित श्री महाकालेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित हनुमत महायज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ आयोजन के आवाहन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और लगभग 1100 कलशों के साथ पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए खुखुंदू क्षेत्र स्थित मठिया मंदिर के पोखरे तक पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान हाथी-घोड़ा, ढोल-नगाड़ा, डीजे और धार्मिक जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। मठिया मंदिर के पोखरे पर यज्ञाचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलशों में जल भरवाकर पूजन संपन्न कराया गया। इस आयोजन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द और धार्मिक चेतना का प्रसार तथा सनातन धर्म का उत्थान बताया गया है। आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः पूजन एवं हवन, सायंकाल धार्मिक कथा तथा रात्रिकालीन बेला में रामलीला का मंचन किया जाएगा। हनुमत महायज्ञ आज से प्रारंभ होकर 16 फरवरी को महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। यज्ञ का संचालन अयोध्या के संत महामंडलेश्वर खड़ेसरी महाराज के शिष्य श्री राम प्रकाश के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button