Azamgarh news:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान में लगभग 58.7 प्रतिशत बच्चों को दवा,सठियांव ब्लॉक रहा अव्वल
Azamgarh news: Around 58.7 percent of children were given medicine in the National Deworming Day campaign, Sathiyawan block topped.

आजमगढ़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कृमिनाशक दवा वितरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों, परिषदीय एवं निजी विद्यालयों तथा स्वास्थ्य इकाइयों के माध्यम से बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि जनपद में इस अभियान के अंतर्गत लगभग 2173750 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष प्रथम चरण में करीब 1276876 बच्चों को दवा खिलाई गई, जो लगभग 58.70 प्रतिशत कवरेज है। उन्होंने बताया कि सठियांव ब्लॉक में सर्वाधिक कवरेज दर्ज किया गया, जबकि कुछ अन्य ब्लॉकों में अपेक्षाकृत कम प्रगति रही है। ऐसे क्षेत्रों में मॉप-अप दिवस पर विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा कृमिनाशक दवा से वंचित न रहे।इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ/नोडल एनडीडी डॉ. अरविंद चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण, एनीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं। उन्होंने शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे मॉप-अप दिवस पर विशेष सतर्कता बरतते हुए छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाना सुनिश्चित करें।मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग तथा अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए जनपदवासियों से अपील की कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु इस जनस्वास्थ्य अभियान में सहयोग जारी



