Mau news:जयंतीसमारोह में मुख्यअतिथि को रिसीव करने को खड़े प्रधान को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुरसमसपुर होलीपुर में सुहेलदेव महाराज की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि को कार्यक्रम में लेजाने के लिए खड़े ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा को 5,6 बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने मारपीट कर गंभीररूप से घायल कर दिया। इसको लेकर प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने एक दर्जन के लगभग अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही हमलावरों की छुट्टी एक मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर कोतवाली लाकर सीज कर दिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार होलीपुर गांव में महाराजा सुहेलदेव महाराज की जयंती का आयोजन ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा आदि के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीयमहासचिव अरविन्दराजभर के आने की सूचना पर प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा अपने कुछ सहयोगियों के साथ पास स्थित फोरलेन पर पहुंच कर उनको रिसीव करने के लिए खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। आरोप लगाया कि इस बीच पकड़ी मोड़ की तरफ से 5,6 मोटर साइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात लोग आते ही कहे कि क्यों खड़े हो। बताने पर उनमें से कुछ अपनी मोटर साइकिल से उतर कर हाथ में पहने मोटा कड़ा से बेवजह आक्रमण कर दिए । जिससे प्रार्थी के सिर में चोट आई। तथा उनके द्वारा मारने पीटने से मेरा हाथ भी टूट गया। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ घायल प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा का मेडिकल कराया।



