Azamgarh news:अहरौला में 22 फरवरी को होगी समरसता रैली, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डॉ. अरविंद राजभर
Azamgarh news: Harmony rally to be held in Ahraula on February 22nd, Dr. Arvind Rajbhar arrives to review preparations

अहरौला/आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर 22 फरवरी को आयोजित होने वाली समरसता रैली को लेकर अहरौला की सियासत गरमा गई है। एक ओर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में अहरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज मैदान में भव्य सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन प्रस्तावित है, तो वहीं दूसरी ओर इसी दिन अन्य कार्यक्रमों की भी घोषणा से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।इसी क्रम में सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर आज बुधवार को तैयारियों का निरीक्षण करने अहरौला के जनता इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे। उन्होंने मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हेलीपैड, भीड़ प्रबंधन तथा लगभग एक लाख लोगों की संभावित उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।डॉ. अरविंद राजभर ने बताया कि यह समरसता रैली सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित करती रही है। आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में आज उनका 2 अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम था पहले कार्यक्रम माहुल में जन चौपाल और दूसरा कार्यक्रम समाजसेवी मिथिलेश सिंह उर्फ पिंटू के आवास पर समरसता रैली को और अधिक सफल बनाने की चर्चा को करने के लिए पहुंचे । इस दौरान शक्ति सिंह , बलवंत सिंह , सुरेंद्र चौबे , आलोक सिंह सतेंद्र सिंह , संतोष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



