Jabalpur news:गरीब नवाज कमेटी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, मृतक का पूरे रीति-रिवाज से किया दाह संस्कार
Jabalpur News: Garib Nawaz Committee fulfilled its duty towards humanity, cremating the deceased with full rituals.

जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में 40 वर्षीय पप्पू जैन ज्योति पिपरी चौक जैन मंदिर गड़ा क्षेत्र में रहते हैं गैंग्रीन वार्ड में एडमिट थे। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल वालों की सूचना पर गरीब नवाज कमेटी द्वारा मौके पर पहुंचकर उपरोक्त व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ली जानकारी में पता चला है कि मृतक ऑटो रिक्शा चला कर अपने जीवन यापन करता था और पिछले चार माह से जिला अस्पताल विक्टोरिया के गैंग्रीन वार्ड में भर्ती था। उपचार के दौरान मौत होने पर अस्पताल प्रबंधन में गरीब नवाज कमेटी को इसकी सूचना दी। मृतक के विषय में गरीब नवाज कमेटी के सैयद इनायत अली ने बताया कि उसकी एक बहन और अन्य रिश्तेदार भी है उसकी बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त है एवं अन्य रिश्तेदारों ने आने से मना कर दिया जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही भीलवाड़ा मुक्तिधाम में मृतक का अंतिम संस्कार पूरे रीति रिवाज के साथ कराया गया
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



